दामाद पर गोली चलाने के आरोप में ससुर और साले पर एक सप्ताह के बाद पर्चा

अमृतसर| थाना छेहर्टा पुलिस ने दामाद पर गोली चलाने के आरोप में एक सप्ताह के बाद ससुर और साला पर पर्चा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान ससुर स्वर्ण सिंह और साला जोबनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में अमनदीप सिंह निवासी कृष्णा नगर ने बताया कि 1 सितंबर को उसकी पत्नी संदीप कौर बच्चों के साथ अपने मायके ड्रमा वाला बाजार गई थी। जिसे उसी दिन रात साढ़े 10 बजे गाड़ी पर साला जोबन और ससुर वापस घर छोड़ने के लिए आए थे। साला शराब के नशे में था। जब वह बाहर गया तो जोबन ने पिस्तौल से उस पर गोली चलाई। वह बाल-बाल बचा। शोर मचाने पर वह और ससुर गाड़ी से फरार हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *