जय श्री राम महाबीर क्लब की रामलीला आज से

जालंधर| जय श्री राम महाबीर क्लब की तरफ से भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। बस्ती शेख के दशहरा ग्राउंड में 9 सितंबर से 16 सितंबर तक रामलीला होगी। रात 9.30 से 12 बजे तक राम लीला होगी। इसका शेड्यूल भी तय है। आज धरती माता की पुकार झांकी से मंचन प्रारंभ होगा। फिर क्रमश: 10 सितंबर को सीता स्वयंवर, 11 को राम बनवास, 12 को भरत मिलाप, 13 को बाली वध, 15 को दहन और 16 सितंबर को लक्ष्मण मूर्छा एवं रावण वध होगा। ये जानकारी कार्यकारिणी सदस्यों ने दी है। क्लब ने स्व. त्रान चंद्र सोंधी को नमन किया है, जिन्होंने महाबीर क्लब, जय महाबीर क्लब, जय श्री राम महाबीर क्लब की स्थापना की। इस मौके पर क्लब के चेयरमैन शिवनाथ कंडा, वाइस चेयरमैन राजिंदर कपूर, प्रधान संजीव मेहता, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुनील सोंधी और वरिंदर कुमार, उप प्रधान क्रमश : राहुल लूथर, वेद प्रकाश, विजय कुमार और अमित कुमार, निदेशक पवन अरोड़ा, सहायक निदेशक सुमीत शर्मा, महासचिव रवि बग्गा, पवन लूथर और मोहित कुमार मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *