बाइक चोरी होते देख छत से कूदा युवक, चोरों की बाइक पकड़ी

जालंधर | भार्गव कैंप में रविवार को दो चोर एक बाइक चोरी कर ले गए लेकिन विरोध होने पर अपनी बाइक छोड़ फरार हो गए। पीड़ित युवक सागर ने बताया कि गली में एक बाइक पर दो चोर आए थे। एक बाइक पर बैठा रहा तो दूसरे ने उसकी बाइक स्टार्ट करनी शुरू कर दी। वह छत पर खड़े थे। उन्होंने आवाज लगाई तो दोनों चोर घबरा गए। उन्होंने चोरों को पकड़ने के लिए छत से छलांग लगा दी। उन्होंने पीछा कर एक चोर को बाइक समेत पकड़ लिया लेकिन वह मारपीट कर मौके से भाग गया। जबकि उसकी बाइक वही छूट गई। घटना की सीसीटीवी फुटेज मिल गई है। सागर ने बताया कि घटना के बारे में उन्हें तब पता चला जब उसकी अचानक सीसीटीवी फुटेज पर नजर पड़ी। दो अज्ञात युवकों की गली में ऐसी हरकत देख वह चौकन्ना हो गए। चोरी देखकर उन्होंने छत पर पड़ी एक ईंट उठाकर उन पर दे मारी और छत से कूद गए। लेकिन तब तक दोनों चोर भागने की तैयार में थे। उन्होंने एक चोर को बाइक समेत पकड़ लिया। उक्त चोर के पास तेजधार हथियार थे। उसने हमला करने की कोशिश भी की लेकिन उससे हथियार छीन लिया गया। लेकिन उक्त चोर मौके से भागने में सफल हो गया। चोर की बाइक और बरामद तेजधार ​हथियार पुलिस को सौंप दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *