पिंगला घर में मानवीय धर्म निभाना सीखा

जालंधर| एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सत्यपॉल एंव सुषमा पॉल बर्लिया चांसलर एपीजे सत्या यूनिवर्सिटी के प्रोत्साहन से कॉलेज के फिजियोथैरेपी विभाग के विद्यार्थियों को फिजियोथैरेपी दिवस पर पिंगला घर ले जाया गया। वहां पर लोगों के साथ तरह-तरह की गतिविधियां करवाने के साथ-साथ उनको उनकी जरूरत का सामान, मिठाइयां और स्वास्थ्यवर्धक स्नेक्स भी दिए गए। प्राचार्य डॉ. नीरजा ढींगरा ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हम विद्यार्थियों को क्लास टीचिंग के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान भी प्रदान करें ताकि वे जब अपनी डिग्री की पढ़ाई समाप्त करके यहां से निकलें तो वह आत्मविश्वास से भरपूर हों। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने तथा संवेदनशील बनाने के लिए उन्हें पिंगला घर ले जाया जाता है ताकि वहां वे उन लोगों से मिल पाएं जिनके पास जिंदगी जीने के लिए जरूरत की सामग्री भी उपलब्ध नहीं है और वे यह जान सके कि किस तरह वे अब और भविष्य में उनकी मदद करके खुशी हासिल करके अपने मानवीय धर्म को निभा सकते हैं। प्रिंसिपल ने डॉ. नीरज कत्याल एवं डॉ. नीतिका गुप्ता के प्रयासों की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *