जालंधर| केएमवी के पीजी रसायन विभाग ने पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का उत्सव मनाते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर विभिन्न विषयों के 20 विद्यार्थियों ने एआई और नौकरियां, अवसर व चुनौतियां विषय पर आधारित यूथ डिस्कशन फोरम में भाग लिया। इस फोरम ने विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के रोजगार बाजार पर पड़ने वाले प्रभावों पर सार्थक संवाद करने का मंच प्रदान किया। प्रतिभागियों ने कार्यक्षेत्र में एआई के फायदे और नुकसान दोनों पर अपने विचार रखे तथा नौकरी छिनना, कौशल विकास और नई नौकरियों के सृजन जैसे मुद्दों पर चर्चा की। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में आलोचनात्मक सोच, समस्या समाधान और प्रभावी संवाद कौशल को विकसित करना था। रोजगार पर एआई के प्रभावों पर चर्चा करके विद्यार्थियों ने भविष्य के कार्यक्षेत्र और तकनीकी प्रगति के अनुरूप ढलने के महत्व के बारे में मूल्यवान जानकारी हासिल की। प्राचार्य डॉ. अतीमा शर्मा द्विवेदी ने विद्यार्थियों को बधाई दी। इस दौरान डॉ. मंजू साहनी और डॉ. नरिंदरजीत कौर भी मौजूद रहीं।


