भाजपा ने उठाया कम मुआवजे का मुद्दा

जालंधर| भारतीय जनता पार्टी ने बाढ़ और बारिश की मार सह रहे परिवारों को कम मुआवजा देने का मुद्दा उठाया है। सोमवार को वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में लीडरशिप की बैठक हुई। पूर्व विधायक भाजपा नेता शीतल अंगुराल की अगुवाई में पार्षदों और निगम चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रही लीडरशिप मीटिंग में जुटी। बैठक में निगम में भाजपा पार्षद दल के नेता मनजीत सिंह टीटू, पार्षद पति अमित संधा, पार्षद पति दर्शन भगत, पार्षद पति विजय ज्योति, पार्षद तरविंदर सोई, पार्षद अजय बब्बल, कृष्णा मिनिया, मंडल प्रधान मनीष बल, कुणाल शर्मा, वार्ड इंचार्ज विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार मकान डैमेज होने पर 6500 रुपए मुआवजा दे रही है, कूकर बांटे जा रहे हैं, ये जनता की जरूरत और सम्मान के खिलाफ है। यहां अजय ठाकुर, तरसेम थापा, कुलदीप भगत दीपू, संदीप पाहवा, सोनू चौहान, हरविंदर, प्रदीप खुल्लर मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *