नामकुम ग्रिड में केबल का काम करते दो कर्मी झुलसे

नामकुम ग्रिड में केबल का काम करते हुए दो कर्मी झुलस गए। मंगलवार को शाम पांच बजे के करीब ग्रिड के कर्मी मंजीत कुमार और आउट सोर्स कमी सत्येंद्र कुमार ग्रिड में केबल मरम्मति का काम कर रहे थे। इसी दौरान शॉट सर्किट हो गया, जिसमें ये झुलस गए। ट्रांसमिशन डिविजन रांची के सीनियर मैनेजर सुनील कुमार ने बताया कि दोनों कर्मी खतरे से बाहर हैं। घटना के बाद दोनों कर्मी खुद चलकर राज अस्पताल आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *