पंजाब स्टेट ट्रांसपोर्ट सोसायटी के 2 कर्मचारियों का ताबदला

अमृतसर| रिजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस के अधीन काम कर रहे पंजाब स्टेट ट्रांसपोर्ट सोसायटी के कर्मचारियों के तबादले दूसरे जिलों में किए गए हैं। इनमें सुखजिंदर सिंह का पठानकोट और दविंदर सिंह का तरनतारन में तबादला किया गया है। दविंदर सिंह को आरटीओ ने रिलीव करके तरनतारन भेज दिया गया है, जबकि सुखजिंदर सिंह को अभी रिलीव नहीं किया गया है। उन्हें रिलीव न करने को लेकर विभाग में कई चर्चाएं चल रही हैं। कहा जा रहा है कि वह अमृतसर में ही अपनी डयूटी करना चाहते हैं, इसलिए अब अमृतसर में ही डयूटी करना चाहता है। वहीं आरटीओ खुशदिल सिंह का कहना है कि उन्होंने अपने उच्चाधिकारियों को लिखा है कि उन्हें इस कर्मचारी की जरूरत है और उसे यहीं रहने दिया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *