दुर्ग में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों और साइकिलिंग करने वालों को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। 14 अलग-अलग थानों में दर्ज मामलों में नाबालिग समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 6 आरोपी नाबालिग हैं। आरोपी राहगीरों से मोबाइल और नगदी छीनकर भाग जाते थे और विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर देते थे। पुलिस ने इनके पास से 4 मोबाइल, 2 चाकू, 1 कटर और 3 मोटरसाइकिल जब्त की हैं। बाइक पर सवार हो कर देते थे वारदात को अंजाम जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी बाइक पर सवार होकर सुबह के समय टहलने वालों और साइकिल सवारों को निशाना बनाते थे। मौका मिलते ही मोबाइल और नगदी छीनकर भाग जाते थे। कई मामलों में विरोध करने पर चाकू और कटर से घायल भी कर चुके हैं। पीड़ितों ने भी आरोपियों की पहचान कर ली है। 7 थाना क्षेत्रों में दर्ज थे 14 मामले इस प्रकार कुल 14 मामलों में आरोपियों की संलिप्तता पाई गई है। CCTV से मिले अहम सुराग पुलिस टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी विश्लेषण किया। इसी आधार पर तीन संदिग्ध युवकों टिल्लू उर्फ कुनाल, आलम और अनुज की पहचान हुई। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के नाम बताए और वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। इसके बाद 6 नाबालिग आरोपियों को भी पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों से लूट में इस्तेमाल सामान बरामद कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपियों को जेल और बाल संप्रेक्षण ग्रह भेजा गया है। आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि लूटपाट करने वाले, मोबाइल छीनने वाले, लोगों को चाकू मारकर घायल करने वाले 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें 6 नाबालिग हैं। इन्होंने मोटर सायकल से जाकर लोगों को अपना निशाना बनाया था। सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यम से आरोपियों तक पहुंचा गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इस तरह के मामले अगर शहर में दोबारा होते हैं तो तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


