जर्जर बिरसा मुंडा की प्रतिमा का जीर्णोद्धार करने व स्थल का सुंदरीकरण करने की मांग

चाईबासा| रखरखाव के अभाव में सुपलसाई चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की जर्जर व आंशिक रूप से खंडित होती प्रतिमा के जीर्णोद्धार एवं प्रतिमा स्थल के सुंदरीकरण को लेकर कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने शुक्रवार को उप-विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा को पत्र प्रेषित कर वस्तु स्थिति से अवगत कराया है। उन्होंने बिरसा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के मद्देनजर 15 नवंबर से पहले बिरसा भगवान की प्रतिमा का जीर्णोद्धार एवं प्रतिमा स्थल की सुंदरीकरण करने की मांग की है। उप विकास आयुक्त ने आश्वस्त करते हुए कहा कि संबंधित विभाग को त्वरित अग्रेतर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *