कैंट स्टेशन का किया दौरा:भाजपा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजी राहत सामग्री

भास्कर न्यूज | जालंधर भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को विभिन्न जिलों में बाढ़ प्रभावित इलाकों में बांटने के लिए राहत सामग्री के ट्रक रवाना किए। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि रेल मार्ग से भी राहत सामग्री पंजाब के विभिन्न शहरों में लाई जाएगी। इसके अलावा हरियाणा व केंद्रीय मंत्रालय से वेटरनरी डाक्टरों की टीमें देने को कहा गया है ताकि प्रभावित इलाकों में पशुओं का इलाज हो सके। शुक्रवार को इंडस्ट्रियल एरिया में राहत सामग्री के गोदाम से सामग्री के ट्रक भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष सुनील जाखड़, कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, के नेतृत्व में भेजी गई। विधायक अश्विनी शर्मा ने कहा कि राहत सामग्री में पानी की बोतलें, कपड़े, कंबल, तिरपाल, बर्तन, मच्छरदानी, फोल्डिंग बेड आदि है। मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व मेयर एवं प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, पूर्व संसदीय सचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, सरबजीत सिंह मक्कड़, जगबीर बराड़, सूरज भारद्वाज, अनिल सच्चर, रमन पब्बी, रमेश शर्मा, सुभाष सूद, रवि महेंद्रू, ट्रेड सेल के संयोजक रविंदर धीर, पार्षद राजीव ढींगरा, पार्षद पति अमित सिंह, भगवंत प्रभाकर, मनजीत सिंह टीटू, भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, जिला महामंत्री राजेश कपूर, अशोक सरीन हिकी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *