एशिया कप जीतकर पहुंचे हॉकी खिलाड़ियों का किया सम्मान

जालंधर| बिहार में बीते दिनों वर्ल्ड एशिया हॉकी कप का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और देश का मान बढ़ाया। इस अवसर पर डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना ने वीरवार को इंडिया टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, डीएसपी मनदीप सिंह तथा हॉकी खिलाड़ी जुगराज सिंह को जीत की बधाई दी। डिप्टी मेयर ने खिलाड़ियों को सिरोपा भेंट करके सम्मानित भी किया। जिक्रयोग है कि ये खिलाड़ी जालंधर और विशेषकर गांव मिठ्ठापुर से संबंध रखते हैं। इस मौके पर डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि उनके वार्ड और जालंधर के नौजवान पूरी मेहनत और लगन से इंडिया टीम के लिए खेल रहे हैं और जीत हासिल कर देश, पंजाब और जालंधर का नाम रोशन कर रहे हैं। डिप्टी मेयर ने कहा कि यह उपलब्धि युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने विशेष संदेश देते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहना चाहिए ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *