बशीरपुरा में सीवरेज बंद, गलियों में खड़ा गंदा पानी, फैली बीमारियां, लोग गुस्से में, प्रदर्शन

भास्कर न्यूज | जालंधर वार्ड-23 के अधीन आते बशीरपुरा मोहल्ले में पिछले कुछ महीनों से सीवरेज की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। पूरे क्षेत्र क्षेत्र का सीवरेज ब्लॉक होने के कारण गलियों में गंदा पानी भरा पड़ा है। आना-जाना मुश्किल हो चुका है। नगर निगम द्वारा सुनवाई न होने के कारण इलाकावासियों ने शुक्रवार को रोष-प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि सीवरेज की समस्या के कारण पीने वाला पानी भी गंदा आ रहा है, जिस कारण इलाके में कई बीमारियां फैल रही हैं। नगर निगम की गाड़ियों द्वारा सफाई नाम की की जा रही है लेकिन क्षेत्र वासियों को उसका स्थाई तौर पर हल नहीं दिया जा रहा है। सीवरेज पूरी तरह ब्लॉक हैं, जिस कारण गंदा पानी गलियों में खड़ा हुआ है और घरों में घुसकर बीमारियों को जन्म दे रहा है। लोगों का घर से बाहर निकलना बच्चों का स्कूल जाना और किसी भी कार्य के लिए नौकरी पेशा व्यक्तियों का आना जाना दुश्वार हुआ पड़ा है। इलाकावासियों ने बताया कि पानी की निकासी न के बराबर है। लोग बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। एक तरफ तो सरकार स्मार्ट शहर बनाने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं ग्राउंड पर लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं। नगर निगम प्रशासन भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। अधिकारियों को समस्या की जानकारी दी जाती है, सरकारी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई जाती है लेकिन किसी भी तरह की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। प्रदर्शन के दौरान पार्षद पति हरपाल मिंटू, गगनदीप आहूजा, अशोक मरवाहा, विवेक शर्मा, सुखविंदर सिंह रिंकू, वरुण, नवीन चड्ढा, सनी, रिंकू गूगनानी, सतबीर कौर, दर्शन कौर, पूजा, कोमल समेत अन्य मौजूद रहे। लोगों ने घर तक जाने के लिए गंदे पानी में ईंटें लगा रखी हैं। (दाएं) प्रदर्शन करते बशीरपुरा क्षेत्र के निवासी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *