भास्कर न्यूज | जालोर भारतीय मजदूर संघ व जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ जालोर के तत्वावधान में रविवार को सामतीपुरा रोड स्थित मैरिज गार्डन में भारतीय मजदूर संघ की जिला शाखा का एक दिवसीय अधिवेशन आयोजित हुआ। अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ व विद्युत श्रमिक संघ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया, जिसमें चुन्नीनाथ को अध्यक्ष बनाया गया। अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संयुक्त महामंत्री विजय सिंह वाघेला ने संबोधित करते हुए जिला कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें उन्होंने जिलाध्यक्ष चुन्नीनाथ, कार्यकारी अध्यक्ष पवनी देवी, उपाध्यक्ष प्रकाश भोलावत, प्रकाश सिंह, डूंगाराम व रेखा गोस्वामी, जिला मंत्री अमर सिंह, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा, संगठन मंत्री विजय कुमार, सहमंत्री जयंतीलाल व भगवती ओझा व मीडिया प्रभारी फुलाराम, आमंत्रित सदस्य बंशीलाल सोनी व किरत सिंह देवल सहित कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा की गई। इस दौरान विद्युत श्रमिक संघ की नई कार्यकारिणी के नामों की घोषणा की गई। महामंत्री सतीश राठौड़ ने जिलाध्यक्ष पद पर कृष्ण गोपाल मनोनीत किया। इसी तरह दिनेश कुमार यादव को महामंत्री, विक्रम सिंह को संयुक्त महामंत्री, हुकमाराम, पाबुराम, मीठालाल लोहार, केदाराम चौधरी, ओमप्रकाश गहलोत, जितेंद्र सिंह कुशवाहा, कुलपत सिंह व बेदाराम सुथार को उपाध्यक्ष, मनीष सेन को कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह को संगठन मंत्री, सुरेश कुमार बैरवा को सह संगठन मंत्री, विपिन कुमार व मुस्ताक दीन को मीडिया प्रभारी, राजवीर सिंह, रमेश बिश्नोई, जितेंद्र मीणा, जगदीश नागर व पुरुषोत्तम को मंत्री मनोनीत करने की घोषणा की।


