रांची | सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर तस्करी का गिरोह चलाने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। हिमांशु यादव उर्फ लालू यादव आैर सुशांत यादव उर्फ विक्की गिरोह बना कर ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे थे। लालू को लाहकोठी स्थित अमरूद बागान से, जबकि सुशांत को चूड़ी सेंटर गली से पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने ब्राउन शुगर का पुड़िया आैर पिस्टल भी बरामद की है।


