डॉ. इरफान ने दिए जांच के आदेश 29 दिसंबर को छपी खबर रांची | स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि रिम्स समेत राज्य के किसी भी मेडिकल कॉलेज या अस्पताल में अगर मरीज को सुविधा देने के नाम पर पैसे लिए जा रहे हैं, तो यह गंभीर मामला है। अगर इसमें किसी बिचौलिए की भी भूमिका है तो उसकी पहचान कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दैनिक भास्कर में छपी खबर, जिस इमरजेंसी में स्वास्थ्य मंत्री ने राउंड लिया, वहां भर्ती मरीज के परिजन ने कहा- 2000 रुपए देने पर बेड मिला’ इस पर मंत्री ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कमेटी बनाकर पूरे मामले की जांच का निर्देश विभागीय सचिव को दिया। डॉ. इरफान अंसारी ने मीडिया से भी हर संभव सहयोग का आग्रह किया।


