रांची | ब्रदर्स एकेडमी के विभिन्न कोर्स में नामांकन के लिए रविवार को ऑफलाइन मोड में जी-सैट का आयोजन हुआ। इसमें 1167 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा में जिस पैटर्न से प्रश्न पूछे गए थे, उसकी सराहना हुई। कहा गया कि इस तरह के पैटर्न से ही वास्तविक मेधा का चयन संभव है। नए सत्र के लिए 25 मार्च 2025 से बैच शुरू होगा। संस्थान ने कहा कि जो छात्र आज की प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं हुए हैं, वे पांच जनवरी को होने वाले ब्रदर्स एकेडमी की अगली ग्रैंड-स्कॉलरशिप एडमिशन टेस्ट (जी-सैट) में भाग ले सकते हैं। आवेदन वेबसाइट लिंक http://www.brothersacademy.co.in/admissions.php पर उपलब्ध है। इसके अलावा रांची के लालपुर और डोरंडा परिसर से भी आवेदन पत्र प्राप्त और जमा किए जा सकते हैं। संस्थान के निदेशक पारस कुमार अग्रवाल ने बताया कि जी-सैट के सभी प्रतिभागियों को पाठ्यक्रम शुल्क पर न्यूनतम 40% स्कॉलरशिप दी जाएगी। वहीं, प्रत्येक कोर्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को 100% स्कॉलरशिप मिलेगी।


