भास्कर न्यूज | पंडोरी तरनतारन ऑनलाइन डिसंकाउट रेट में शेयर खरीदने और 20 गुणा फायदा लेने के चक्कर में प्राइवेट अस्पताल के मालिक को लाखों का चूना लगा है। चंद्र कलोनी तरनतारन निवासी संतोख सिंह जो कि डॉक्टर है और तरनतारन-अमृतसर रोड पर प्राइवेट अस्पताल चला रहा है ने बताया कि 23 जून 2024 को उसे किसी अज्ञात वाट्सएप नंबर से काल आई जिसने अपना नाम टीना मित्तल बताया। उक्त महिला ने उसके वाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजा कि बार्कलेज सिक्योरिटीज की ओर से ग्रुप शुरू किया जा रहा है। जिसमें प्राइमरी मार्किटिंग ट्रेडिंग और ब्लाक ट्रेडिंग में डिसकाउंट रेट पर शेयर खरीदने का अवसर है। इसमें उन्हें 5 से 20 गुणा तक मुनाफा होगा। संतोख सिंह ने बताया कि उसे 24 और 25 जून को लगातार मैसेज आते रहे। 26 जून को उसने फार्म भर दिया। उसी दिन टीना मित्तल ने उसे लिंक भेजा जिसको उसने एक्सेपट कर लिया। उसने इस लिंक के माध्यम से बार्कलेज की एप एकटिव कर दी। जिसके बाद 27 जून को उसने सारथी सैंट्रल फैडरल बैंक खाते से 5 लाख रुपए, बंधन बैंक के खाते से 10 लाख रुपए, बैंक आफ बडौदा के खाते से 20 लाख 49 हजार 998 रुपए डाल दिए। जिसकी कुल रकम 35 लाख 49 हजार 998 रुपए का फ्राड हुआ है। इस संबंध में जब उसने 20 जुलाई 2024 को साइबर क्राइम सैल में शिकायत दी। इंस्पेक्टर उपकार सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की गई जिस दौरान पाया गया कि मेहुल प्रजापति निवासी रायपुर छतीसगढ़ व अर्थसारथी निवासी तिरुचपिल्ली तामिलनाडू ने फ्राड किया है जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिले में विदेश भेजने वाले एजेंटों की ओर से लोगों को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी मारी जा रही है। ऐसे ही दो मामले पट्टी के गांव राधलके व दूसरा मामला भी पट्टी के गांव पंडोरी गोला का है जहां पर एजेंटों की ओर से एक लड़की और लडके को स्टडी वीजा पर कनाडा भेजने के नाम पर दोनों से करीब साढे 38 लाख 75 रुपए की ठगी मारी गई है। इस संबंध में सुखराज सिंह निवासी राधलके ने बताया कि हरदियाल सिंह निवासी सुल्तानविंड रोड अमृतसर और कंवलजीत कौर निवासी संधू एवन्यू राम तीर्थ रोड अमृमसर ने उसे स्टडी वीजा पर कनाडा भेजने के नाम पर 13 लाख 50 हजार और फाइल चार्जेस 3 लाख रुपए (कुल साढ़े 16 लाख) रुपए की ठगी मारी है। न तो उसे कनाडा भेजा गया और न ही एजेंट अब उनके पैसे वापस कर रहे है। इस संबंध में थाना सदर पट्टी के एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि जांच के बाद उक्त दोनों आरोपियों खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरु कर दी गई है। उधर गांव पंडोरी गोला निवासी अमरीक सिंह ने बताया कि नवदीप सिंह निवासी जिला रामपुर, बिलासपुर उतर प्रदेश ने उसकी बेटी हरप्रीत कौर को कनाडा भेजने के नाम पर 22 लाख 25 हजार रुपए की ठगी मारी है। मामले की जांच कर रहे थाना सदर पट्टी के एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया नवदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


