महाकुंभ में संतों के लिए चिकित्सा व भंडारे करेगी सर्व ब्राह्मण महासभा

भास्कर न्यूज | सिरोही सर्व ब्राह्मण महासभा सिरोही जिला इकाई की ओर से रविवार को मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में शीतकालीन स्नेह मिलन कार्यक्रम किया। कार्यक्रम के वशिष्ठ अतिथि रेवा नाथ महाराज मारकुंडेश्वर धाम और जावल के पूरन पूरी महाराज तथा मुख्य अतिथि के रूप में सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिषाचार्य अंकित रावल, सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केके मिश्रा आबूरोड और अतिथि के रूप में सिरोही जिले के विप्र गौरव कमलेश दवे पूर्व भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। ज्योतिषाचार्य अंकित रावल ने होने वाले महाकुंभ में सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से विशेष संतो के लिए चिकित्सा और भंडारे के आयोजन में भाग लेने का आह्वान किया। साल 2025 में आने वाली परशुराम जयंती पर पिंडवाड़ा क्षेत्र में परशुराम शोभायात्रा के आयोजन की घोषणा की। कमलेश दवे ने ब्राह्मणों को एक और संस्कृति और संस्कारों से जुड़ने का आह्वान किया। केके मिश्रा ने आने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पुखराज रावल ने आए हुए अतिथियों और सभी ब्राह्मणों का अभिनंदन और संतों का सम्मान किया। कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण महासभा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश पुरोहित ने युवाओं को एक होने और सर्व ब्राह्मण महासभा से अधिक से अधिक जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जीतेश रावल, जगदीश रावल, गोवर्धन रावल, कालू रावल, धर्मेंद्र पुरोहित समेत ब्राह्मण समाज के लोगों ने भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *