शब्द बनाओ, कविता गायन जैसी गतिविधियों से मनाया हिंदी दिवस

लुधियाना| ऊधम सिंह नगर स्थित भारतीय विद्या मंदिर में शनिवार को हिंदी दिवस मनाया गया। विशेष प्रार्थना सभा में कार्यक्रम की शुरुआत 8वीं की सावी गुप्ता के प्रेरणादायी भाषण से हुई। इसमें उन्होंने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। 7वीं की वैष्णवी ने भावपूर्ण कविता वाचन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। पहली से 8वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए गतिविधियां जैसे शब्द बनाओ, नाट्य, कविता गायन, सुलेख लेखन, मुहावरे लिखने, हिंदी वर्णमाला, नारे लेखन और डम शिराज आयोजित की गई। प्रिंसिपल सीमा गुप्ता ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्टूडेंट्स से आग्रह किया कि वे हिंदी जैसी मधुर भाषा का सम्मान करें और इसे अपने रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *