हिंदी दिवस पर इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता, नीतू प्रथम और कौशल द्वितीय, आदित्य तृतीय

लुधियाना| नोबल फाउंडेशन ने वेद प्रचार मंडल के सहयोग से बीआरएस नगर स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर शाखा में हिंदी दिवस के अवसर पर इंटर स्कूल हिंदी भाषण प्रतियोगिता आयोजित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज कुमार (आईआरएस, एडिशनल डायरेक्टर जनरल, डीजीजीआई, लुधियाना) रहे। दीप प्रज्वलन रोशन लाल आर्य (संस्थापक व प्रांतीय महासचिव, वेद प्रचार मंडल, पंजाब), निशा शर्मा (प्रेसिडेंट इनर व्हील क्लब), सुलेखा सचदेवा, रीटा सचदेवा, कुसुम अग्रवाल, नीरज गर्ग, राधिका गर्ग और बॉबी मल्होत्रा ने किया। कार्यक्रम में सुनील शारदा (प्रधान, श्री दुर्गा माता मंदिर), शमशेर बख्शी, जगदीश कथूरिया, सलोनी चोपड़ा और वान्या चोपड़ा ने शिरकत की। संस्था की 15 शाखाओं के 15 विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। इनमें ढोलेवाल से अश्विनी, बिहारी कॉलोनी से सानिया, मुंडिया कलां से नीतू कुमारी, ताजपुर से मोनिका कुमारी, दौलत कॉलोनी से कौशल कुमार, भगत सिंह कॉलोनी से अर्पिता कुमारी, बीआरएस नगर से आदित्य, बसंत एवेन्यू से परी, सुभाष नगर से लक्ष्मी कुमारी, ग्यासपुरा से तान्या, भटियां बेट से दिया, सरपंच कॉलोनी से अभिषेक, टिब्बा रोड से दिशिका और अगर नगर से रानी शामिल रहे। प्रत्येक प्रतिभागी को 3 से 5 मिनट का समय मिला। निर्णायक की भूमिका पूनम चौहान और ममता शर्मा ने निभाई। परिणाम में नीतू कुमारी (मुंडिया कलां) प्रथम, कौशल कुमार (दौलत कॉलोनी) द्वितीय और आदित्य (बीआरएस नगर) तृतीय रहे। मनोज कुमार ने बच्चों को बधाई दी। रोशन लाल आर्य ने संस्था के फाउंडर राजेंद्र शर्मा की मेहनत को नमन किया। कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी शर्मा ने मंच संचालन किया। राजेंद्र शर्मा ने सभी मेहमानों का आभार जताते हुए कहा कि मातृभाषा का सम्मान करना और इसे आगे बढ़ाना सभी का कर्तव्य है। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *