दोरनापाल| जिले के छिंदगढ़ में रहने वाले 45 वर्षीय मंगलू को पीएम आवास योजना के तहत पक्का घर मिल गया है। पहले जर्जर कच्चे घर में मंगलू अपने दो बच्चों के साथ कई समस्याओं का सामना करते हुए रह रहा था, लेकिन अब योजना से मिले पक्के आवास से उसकी समस्याएं दूर हो गई हैं। बारिश के दिनों में कच्चे मकान से पानी रिसता था। वहीं गर्मी और सर्दी में कच्चे मकान में रहना दूभर था। पीएम आवास योजना से मिले 1.20 लाख और मनरेगा के तहत मजदूरी से मंगलू ने अपने सपनों का घर बनाया। कुछ ही महीनों में मंगलू का दो कमरे, साफ रसोई, बिजली व शौचालय वाला घर बनकर तैयार है।


