अंदरूनी बाजार भट्ठियां एसोसिएशन के दुकानदारों ने बाजार की समस्याओं को लेकर बैठक की

भास्कर न्यूज | अमृतसर अंदरूनी बाजार भट्ठियां एसोसिएशन के दुकानदारों ने बाजार की समस्याओं को लेकर बैठक की। दुकानदारों ने मुख्यातिथि भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश प्रधान राजीव अनेजा को बाजार की समस्याओं से अवगत करवाया। इससे पहले राजीव अनेजा का स्वागत एसोसिशन के प्रधान सुखजिंदर सिंह व उप प्रधान कंवलजीत सिंह ने किया। उनके साथ मन्नी भाटिया, रिशु हांडा, राजीव कुमार भी थे। इस अवसर पर दुकानदारों द्वारा अनेजा और अन्य मंडल के पदाधिकारियों को विशेष तौर से सम्मानित भी किया। प्रधान अनेजा ने व्यापारियों को आ रही सभी मुश्किलों को सुना और प्रशासनिक अधिकारियों व निगम के साथ बैठक कर इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय व्यापार मंडल व्यापारियों के साथ है, व्यापारियो‌ं की आवाज को संबंधित विभागों के अधिकारियों तक पहुंचाकर इसका समाधान करवाना मंडल का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाना ही उक्त व्यापार मंडल का मुख्य मकसद है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी द्वारा पंजाब के बाढ़ पीडितों को 1600 करोड़ रुपए के प्रदान किए गए राहत पैकेज की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब में जो नाजुक हालात हुए है उसमें व्यापारियों को भी कारोबार में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, कारोबार में मंदी की लहर चल रही है। उन्होंने आप सरकार और केंद्र सरकार से संकट की इस घडी में व्यापारियों का साथ देने की अपील भी की है। इस मौके पर रवि भला व राजू नारंग भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *