भास्कर न्यूज|अमृतसर एडिश्नल कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने भगतांवाला डंप का दौरा कर काम शुरू कराने के बारे कंपनी के अफसरों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर से कूड़े का पहाड़ हटाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। बारिश के कारण मशीनरी सेटअप-करने में लेट हुआ जिस कारण इतना समय लग गया। हालांकि अब मौसम साफ हो गया है और तैयारियां भी लगभग पूरी की जा चुकी है। भगतांवाला डंप पर कचरे के बायोरिमेडिएशन का कार्य ईको-स्टेन कंपनी को सौंपा गया है। 15 महीने में डंप हटाया जाना है। लेकिन कंपनी ने टारगेट तय किया है कि पहले ही यह काम पूरा कर लिया जाए। बैलिस्टिक सेपरेटर मशीन लगाने का काम रह गया है जिसे जल्द लगा लिया जाएगा। कंपनी को अधिकारियों को काम अब और अधिक डिले नहीं होने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही डेली कामों की रिपोर्ट भी ली जा रही है।


