बाढ़ पीड़ितों के लिए श्री अकाल तख्त साहिब से लांच होगी साइट

पंजाब में बाढ़ की स्थिति के दौरान राहत सेवाएं प्रदान करने वाले विभिन्न सिख संगठनों, समूहों, पंजाबी कलाकारों और अभिनेताओं की एक विशेष बैठक श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज की अध्यक्षता में एसजीपीसी मुख्यालय में आयोजित की गई। जत्थेदार गड़गज्ज ने घोषणा की कि श्री अकाल तख्त साहिब के बैनर तले सेवा कर रही संस्थाओं को संगठित करने और योजनाबद्ध तरीके से संपूर्ण राहत एवं पुनर्वास कार्य संचालित करने के लिए सोमवार तक sarkarekhalsa.org वेबसाइट लांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि सेवा कर रही सभी संस्थाएं इस वेबसाइट पर श्री अकाल तख्त साहिब के पास पंजीकरण करवाएं और उन्हें राहत कार्यों के लिए उचित सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जो विभिन्न संस्थाएं मिलकर काम करना चाहती हैं, वे भी अपनी जानकारी श्री अकाल तख्त साहिब को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस वेबसाइट का पूरा प्रबंधन श्री अकाल तख्त साहिब के पास रहेगा। उन्होंने कहा कि मंगलवार तक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *