सड़क सुरक्षा संभाग दल राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए रवाना

भास्कर न्यूज | तोकापाल वर्तमान समय में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए स्कूली विद्यार्थियों के लिए राज्य शासन साक्षरता कार्यक्रम के द्वारा एवं यातायात विभाग के सौजन्य से विद्यार्थियों में जागरूकता फैलाई जा रही है। इसी क्रम में वाद विवाद प्रतियोगिता स्कूलों में आयोजित की गई इसके पश्चात ब्लाक के सर्वश्रेष्ठ चयनित तीन स्कूलों के बाद प्रतियोगिताएं जिला स्तर पर हुई। जिला स्तर के चयनित विद्यार्थियों का मुकाबला संभाग स्तर के लिए हुआ। इसी कड़ी में अंतिम मुकाबला राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के रूप में होने वाला है जो रायपुर बीटीआई मैदान में होगा। बस्तर संभाग के प्रथम आए विद्यार्थी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल के चयनित 10 विद्यार्थी हैं जिनमें पृथ्वी नाग ,समग्र जैन, इंद्रेश कुमार विश्वकर्मा, तिषा ठाकुर, सक्षम जैन, पुरुषोत्तम बघेल, विकास कश्यप, हेमेश्वरी सेठिया, सोनी मौर्य ,मोक्ष ठाकुर शामिल हैं। दल प्रभारी के रूप में संस्था के प्राचार्य विधु शेखर झा, व्याख्याता नीलम भास्कर एवं शिक्षिका काजल यादव नेतृत्व कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता के परिणाम को देखने के लिए पूरे जिले में उत्साह देखा जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *