जीपीएफ के प्रकरण निपटाने शिविर 17 से

जांजगीर| सामान्य भविष्य निधि से जुड़े लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए 17 से 19 सितंबर तक तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन जिला कोषालय, जांजगीर में किया जा रहा है। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी डॉ. रूपेश पाठक ने जानकारी दी कि इस शिविर में विशेष रूप से क्रेडिट-डेबिट अनपोस्ट, डोरमेंट, मिसिंग क्रेडिट एवं सेवानिवृत्त अथवा मृत शासकीय सेवकों के पीएफ अप्राप्त जैसे मामलों का समाधान किया जाएगा। इस संबंध में सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को उनके अधीनस्थ कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों की सूची भेज कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *