कवर्धा| स्वास्थ्य विभाग में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरुष व महिला के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए परीक्षा की जिम्मेदारी व्यापमं को सौंपी गई है। व्यापमं की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए है। आवेदन की अंतिम तारीख तीन अक्टूबर है। परीक्षा की संभावित तारीख 9 नवंबर है।


