कवर्धा| प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) अंतर्गत जिला व्यापार उद्योग केंद्र कबीरधाम को वित्तीय वर्ष 2025-26 में 16 हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य मिला है। बैंक से विनिर्माण क्षेत्र में अधिकतम 50 लाख व सेवा क्षेत्र में अधिकतम 20 लाख का लोन दिया जाता है। सामान्य श्रेणी के हितग्राहियों को शहरी क्षेत्र के लिए 15 व ग्रामीण क्षेत्र के लिए 25 प्रतिशत, एसटी-एससी वर्ग, महिला, ओबीसी वर्ग, अल्पसंख्यक, निःशक्तजन, भूतपूर्व सैनिक को शहरी क्षेत्र के लिए 25, ग्रामीण क्षेत्र के लिए 35 प्रतिशत अनुदान की पात्रता है। वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार उद्योग केंद्र कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।


