रामानुजनगर | आदि कर्मयोगी अभियान रिस्पांस गवर्नेंस प्रोग्राम के अंतर्गत 13 सितंबर को रामानुजनगर विकासखंड में एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में साल्ही, तेलसरा, केशवपुर और परशुरामपुर क्लस्टर के 22 गांवों से आए लगभग 450 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण में सरपंच, पंच, शिक्षक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पटवारी, सचिव, वन विभाग के कर्मचारी, स्वयं सहायता समूह के सदस्य और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। मास्टर ट्रेनर अशोक उपाध्याय और अन्य अधिकारियों ने ‘जनजातीय गौरव उत्कर्ष अभियान’ के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया और जनजातीय विकास व सामाजिक परिवर्तन के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।


