मातारानी के पंडाल को अंतिम रूप देते हुए कारीगर। भास्कर न्यूज | प्रतापपुर प्रतापपुर के बस स्टैंड स्थित मां दुर्गा पूजन समिति द्वारा इस वर्ष 22 सितंबर से नवरात्रि पर्व की शुरुआत के साथ ही दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा। नगर का एकमात्र पारंपरिक पंडाल बस स्टैंड परिसर में स्थापित किया जा रहा है। इस साल 26वें दुर्गा पूजा उत्सव को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है। पंडाल का निर्माण कोलकाता के अनुभवी कारीगरों द्वारा किया जा रहा है, जो बीते दस दिनों से लगातार काम कर रहे हैं। समिति के कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि माता रानी का दरबार इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा, जहां प्रतिदिन प्रसाद वितरण की व्यवस्था होगी। पूजा उत्सव के दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। स्टेडियम ग्राउंड में गरबा, डांडिया, जगराता और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।


