भास्कर न्यूज | अंबिकापुर जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के बरगीडीह खाराकोना स्थित उचित मूल्य दुकान से चोर गुरुवार-शुक्रवार रात छह बोरी चावल चुराकर भाग गए। आरोपी खिड़की तोड़कर अंदर घुसे थे और उसी रास्ते चावल निकाल कर भागे। घटना के बारे में सुबह पता चला। दुकान के बाहर और रास्ते में चावल गिरा था। सुदामा गुप्ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच की तो आरोपी पकड़ लिए गए। चोरी गए चावल की कीमत करीब 12 हजार रुपए थी। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में मनीष प्रजापति 19 वर्ष, ईश्वर राम उम्र 45 वर्ष व अशोक गुप्ता 46 वर्ष हैं। तीनों खाराकोना बेलडांडपारा लुण्ड्रा के रहने वाले हैं। अशोक खरीदार है। पुलिस ने आरोपी से चोरी का 30 किलो चावल जब्त किया है।


