रामानुजनगर | गौ विज्ञान परीक्षा 2025 की तैयारी को लेकर शुक्रवार को दो केंद्रों पर बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रामानुजनगर केंद्र में संकुल रामानुजनगर, पिवरी, छिंदिया और कौशलपुर के परीक्षा प्रभारी शामिल हुए। वहीं तिवरागुड़ी केंद्र में तिवरागुड़ी-1, तिवरागुड़ी-2 और उमापुर के हायर सेकेंडरी, हाईस्कूल व माध्यमिक विद्यालयों के प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में शिक्षकों को विद्यालय व छात्र पंजीयन की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई। नोडल अधिकारी अंबिका साहू ने परीक्षा के स्वरूप और राज्य व जिला स्तर पर मिलने वाली राशि की जानकारी दी। वहीं सहायक नोडल अधिकारी योगेश साहू ने बताया कि विद्यार्थी यदि किचन गार्डन तैयार करते हैं तो उन्हें 7 अतिरिक्त अंक और गौ माता संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र लिखने पर 3 अतिरिक्त अंक प्राप्त होंगे।


