पंजाब में कल राहुल गांधी:बिट्टू ने किया तंज,बोले-क्या बता सकते आप किस नस्ल के है घोड़े

पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए कांग्रेस हाईकमान से राहुल गांधी कल पंजाब पहुंचेंगे। राहुल सुबह 9:30 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद वे सीधे रामदास पहुंचेंगे, जहां बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे। इसके बाद वे गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी में मत्था टेकेंगे और प्रार्थना करेंगे। गुरुद्वारा में सेवा कर रहे संगत और पीड़ित परिवारों से बातचीत कर राहत कार्यों के बारे में जानकारी लेंगे। राहुल की फेरी पर बिट्टू का तंज राहुल गांधी की पंजाब फेरी पर लुधियाना के पूर्व सांसद और राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने तंज कसा है। बिट्टू ने फेसबुक पर लिखा–कहते है राहुल गांधी पंजाब आ रहे है। राहुल गांधी अक्सर कहते है कि कांग्रेस के पास अलग-अलग तरह के घोड़े है। दौड़ के घोड़े, शादी वाले घोड़े यहां तक की लंगड़े घोड़े भी। पर राहुल जी, आप या आपकी पार्टी के नेता विशेष तौर पर पंजाब के नेता लोगों को बता सकते है कि आप किस नस्ल के घोड़े हो ? जब उप-राष्ट्रपति के लिए चुनाव हो रहे थे, तो आप छुट्टियों का आनंद लेने में व्यस्त थे। अब जब पंजाब डूब रहा था और लोग रो रहे थे तो आप मलेशिया में ऐश कर रहे थे। यह दौरे लोगों का दर्द मिटाने के लिए नहीं, सियासी स्टेज पर ड्रामेबाजी करने के लिए लग रहे है। अमृतसर के बाद गुरदासपुर भी जाएंगे राहुल इसके बाद राहुल गांधी गुरदासपुर जाएंगे, जहाँ वे बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी जरूरतों और समस्याओं के बारे में जानकारी लेंगे। शाम तक वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। राहुल गांधी का यह दौरा बाढ़ पीड़ितों को राहत देने और उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पंजाब दौरे पर आए थे और पीड़ितों से मुलाकात कर राहत कार्यों की समीक्षा की थी और 1600 करोड़ का पैकेज दिया है। जिसके बाद से ही पंजाब की राजनीति में विरोध चल रहा था। अब राहुल गांधी का दौरा राजनीतिक और मानवीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *