पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से हो रही नशा तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया। पुलिस ने खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए 15.775 किलो हेरोइन बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने हबीबवाला, फिरोजपुर निवासी सोनू सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हेरोइन भी जब्त हुई। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है ताकि सप्लाई नेटवर्क का पता लगाया जा सके। पाक तस्करों द्वारा भेजा जाता नशा
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस नशा तस्करी नेटवर्क का संचालन एक आरोपी द्वारा किया जा रहा है, जो वर्तमान में कपूरथला जेल में बंद है। वहीं, यह खेप पाकिस्तान स्थित तस्करों द्वारा भेजी गई थी। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए आगे की जांच जारी है। अधिकारियों के मुताबिक विभिन्न एंगलों पर पुलिस जांच कर रही है। आरोपी का पिछला आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। वह किन लोगों के संपर्क में रहा है इस पर भी जांच की जा रही है।


