मनेंद्रगढ़ | शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेंद्रगढ़ में 10वें सिख गुरु गोविंद सिंह के साहबजादों बाबा जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत की स्मृति में वीर बाल दिवस मनाया गया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य प्रभा राज ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय इतिहास में वीर बाल दिवस का एक विशेष स्थान है। खासकर युवा पीढ़ी के लिए जो उन्हें बहादुरी लचीलापन और अपने विश्वासों के लिए दृढ़ रहने का मूल्य सिखाता है। कार्यक्रम में उपस्थित प्राध्यापक भीमसेन भगत, रंजीतमनी सतनामी और डॉ. नसीमा बेगम अंसारी ने वीर बाल दिवस पर अपने विचार रखे और युवा पीढ़ी को साहस दृढ़ संकल्प के लिए प्रेरित किया। भाषण प्रतियोगिता में 10 छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में महाविद्यालयीन स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


