प्रदेश में पहली बार सब-जूनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप:हरियाणा ने जीते सबसे ज्यादा 41 मेडल; छत्तीसगढ़ के 42 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, मेडल आए सिर्फ 3

राजधानी रायपुर में सब-जूनियर राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ सिर्फ तीन ही मेडल जीत पाया। इसमें एक गोल्ड और दो ब्रॉन्ज मेडल हैं। इस चैंपियनशिप में 24 राज्यों के कुल 550 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। हरियाणा के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा 41 मेडल (14 गोल्ड, 8 सिल्वर, 19 ब्रॉन्ज) जीते। इसके बाद महाराष्ट्र ने 4 गोल्ड, 1 सिल्वर, और 8 ब्रॉन्ज के साथ 13 मेडल जीते। वहीं उत्तरप्रदेश ने 5 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज के साथ 13 मेडल जीते। ये चैंपियनशिप तीन दिन तक चली। जिसमें छत्तीसगढ़ के 42 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, लेकिन मेडल सिर्फ तीन ही जीत पाए हैं। मेडल टैली – 3500 साल पुराना गेम है कुराश कुराश एक पारंपरिक मार्शल आर्ट और रेसलिंग गेम है, जिसकी उत्पत्ति लगभग 3,500 साल पहले उज्बेकिस्तान (मध्य एशिया) में हुई थी। कुराश गेम की मुख्य बातें भारत और कुराश

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *