भाजपा रामगढ़ छावनी मंडल मनाएगा पीएम के जन्मदिन को लेकर सेवा पखवाड़ा

भास्कर न्यूज|रामगढ़ भाजपा छावनी मंडल के तत्वावधान में सेवा पखवाड़ा को लेकर रविवार को शहर के होटल अशोका के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तसवीर पर भाजपाइयों ने माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर के जन्म जयंती 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक आयोजित कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों की घोषणा हुई। साथ ही सेवा पखवाड़ा के तहत स्वैच्छिक रक्तदान , स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम ,श्यामा प्रसाद मुखर्जी जन्मदिवस, खेलकूद प्रतियोगिता के साथ-साथ समाज के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल राणाघाट नॉर्थ ईस्ट से आए विधायक असीम विश्वास के द्वारा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया। झारखंड प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रणंजय कुमार कुंटू और सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रम प्रभारी संजीव कुमार बावला ने विस्तार से रामगढ़ कैंट मंडल के सभी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। मौके पर जिला महामंत्री राजू चर्तुवेदी, विजय जायसवाल, प्रो संजय सिंह, सरदार अनमोल सिंह ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में संचालन महामंत्री ऋषिकेश सिंह व धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष सुशांत पांडे ने किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रंजन सिंह फौजी, जिला मीडिया प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद, इलारानी पाठकआदिथे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *