टंडवा|अवैध बालु के खिलाफ टंडवा पुलिस की लगातार छापामारी अभियान चलाया गया। इसके बावजूद बालु के अवैध धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस ने रविवार को भी छापामारी अभियान चलाकर केरेडारी थाना क्षेत्र के कंडाबेर निवासी ट्रेक्टर चालक बबला साव समेत अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को आम्रपाली कोल परियोजना के समीप से जब्त किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक व चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार चालक बबला साव को जेल भेज दिया, जबकि जब्त ट्रैक्टर को टंडवा थाना में रखा गया है। पुलिस के इस कार्रवाई से अवैध बालू से जुड़े ट्रैक्टर संचालकों में खलबली मची हुई है। पुलिस इंस्पेक्टर अनिल उरांव ने बताया कि अवैध बालू के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगा। प्रतापपुर| जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के तत्वाधान में रविवार को प्रतापपुर थाना में नि:शुल्क मध्यस्थता शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में थाना क्षेत्र के घोरीघाट,धर्मपुर,चन्द ्रगोविंदपुर,पथरा समेत विभिन्न गांव से आये जमीन विवाद,मारपीट,गाली-गलौज, पैसा लेनदेन व पारिवारिक विवादों को पीएलवी(अधिकार) विहारी कुमार एवं पुलिस पदाधिकारी ने दोनों पक्षों को समझौता कर मध्यस्थता कराया।इस संबंध में पीएलवी विहारी कुमार ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर प्रत्येक रविवार-बुधवार को प्रतापपुर थाना में नि:शुल्क मध्यस्थता शिविर किया जाता है, जिसमें छोटे-छोटे मामले को मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाया जाता है ।उपस्थित लोगो को नशा उन्मूलन के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि आज-कल के युवा पीढ़ी नशे की लत में आ रहे है। इसलिए गांव-मुहल्ले में नशा उन्मूलन चलाकर नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया तथा गांव को नशा मुक्त बनाने की सलाह दिया गया।इस मध्यस्थता शिविर में एसआई जुबरैल गुड़िया,जितेन्द्र सार्थक,मनोज यादव समेत काफी संख्या में ग्रामीणों मौजूद थे।


