प्रतापपुर| प्रखंड में रविवार को हुई वज्रपात से प्रतापपुर के घोड़दौड़ पंचायत अन्तर्गत दुल्हीबिगहा गांव निवासी कुलदीप यादव(48)पिता शिवनंदन यादव की मौत हो गई। मौत की खबर पाकर प्रतापपुर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जा में लेकर थाना ले आयी है। मृतक कुलदीप यादव के पुत्र नीतिश कुमार ने बताया कि हल्की-फूल्की बारिश हो रही थी। इस दौरान वे भैंस चराने बगल के टांड वाले खेत गये थे। इसी दौरान अचानक उनपर वज्रपात हो गया है। जिससे उनकी मौत घटना स्थल पर हो गयी है। मौत की खबर सुनते ही दुल्हीबिगहा गांव में मातम पसर गया है तथा परिजन रोने-बिखलाने लगे।इस संबंध में थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने बताया की मृतक के शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोमवार को चतरा भेजा जाएगा।कुलदीप यादव अपने पत्नी कविता देवी एवं दो बच्चे को छोड़ गये।परिजनो ने सरकारी लाभ की मांग किया है।


