हरि सभा समिति बनाएगी भव्य पूजा पंडाल, भक्तों की सुरक्षा पर विषेश ध्यान

भास्कर न्यूज|कोडरमा जिला मुख्यालय स्थित बोनाकाली में हरी सभा दुर्गा पूजा समिति समिति की ओर से इस बार पूरी भव्यता एवं भक्ति भाव से 124 में साल दुर्गा पूजा का आयोजन की तैयारी जोर-शोर से पूरी की जा रही है। इस बार कोलकाता के दुर्गा पंडाल के शक्ल में यहां पंडाल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। साथ ही बाहर से आए मूर्तिकार की ओर से मां दुर्गे सहित अन्य देवी देवताओं की काफी आकर्षक एवं भव्य मूर्ति का निर्माण कार्य भी पूरा किया जा रहा है। दुर्गोत्सव के आयोजन की पूरी तैयारी समिति के अध्यक्ष सनत कुमार दा एवं सचिव कुंतल कुमार बनर्जी के देखरेख में पूरी की जा रही है सचिन कुंतल कुमार बनर्जी ने बताया कि पूजा की शुरुआत 1901 में सहाना कंपनी की ओर से शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि पहले काफी छोटे करकटनुमा जगह पर पूजा का आयोजन होता था। इसके बाद लोगों के सहयोग से यहां पर भव्य तरीके से मंडप का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि पूजा का आयोजन प्रति साल बंगाली रीति रिवाज से की जाती है। इसके लिए बंगाल से पुरोहित को मंगाया जाता है। पंडाल के निर्माण पर लगभग 7 लाख रुपया खर्च होने का संभावना है। वही पूरे मंडप परिसर में भव्य लाइटिंग पर भी एक से डेढ़ लाख रुपए खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि दुर्गोत्सव के दौरान समिति की ओर से पूरे पंडाल परिसर में स्वच्छता पर विशेष से ध्यान रखा जाता है। पूजा के दौरान धनुची डांस और डाकी भी बंगाल से ही मंगाया जाता है। साथ ही यहां पूजा का मुख्य आकर्षण विसर्जन के दौरान सिंदूर खेल होता है। मौके पर महिलाएं आपस में सिंदूर होली खेलती है। साथ ही धनुची डांस भी किया जाता है। सचिन बनर्जी ने बताया कि दुर्गोत्सव को लेकर प्रति साल यहां षष्ठी को मां के मूर्ति का अनावरण सहित आम श्रद्धालुओं के लिए मंडप का पट खोला जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार विसर्जन 3 नवंबर को होगा। उल्लेखनीय रहे की जिला मुख्यालय स्तर पर हरी सभा दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू से ही काफी अलग अंदाज में होता रहा है। जिसे देखने के लिए पूरे जिले भर के लोग यहां पहुंचते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *