अमृतसर| श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी, भाई मति दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी की शहादत को समर्पित सर्वधर्म सम्मेलन के तहत गुरमत समागम व कवि दरबार आयोजित किया जाएगा। वन वीट मेडिकल ग्रुप, श्री चमकौर साहिब के अध्यक्ष बहादुर सिंह के सहयोग से, यह कार्यक्रम 17 अक्टूबर को गुरु श्री कतलगढ़ साहिब में होगा। जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज की अध्यक्षता में होने वाले सम्मेलन के लिए जत्थेदार ने एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी को पत्र लिखकर तैयारियां शुरू करने की अपील की है। रविवार को सम्मेलन को लेकर पोस्टर भी जारी किया गया। इस मौके पर उकपाल सिंह वन वेट मेडिकल ग्रुप चमकौर साहिब, गुरमुख सिंह रूपाणा, अमरजीत सिंह, संगत सिंह भामियां एमसी मोरिंडा, जगदीप सिंह संगतपुरा, जगवंत सिंह मान मरोली कलां आिद मौजूद थे।


