केस दर्ज होने के बाद अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया

अमृतसर के पाम ग्रूव इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक आवारा कुत्ते ‘सुंदरू’ को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला गया। यह घटना 12 सितंबर को हुई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मक्खन गुज्जर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, लेकिन अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। स्थानीय निवासी नमन बजाज के अनुसार, 12 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे उन्हें कुत्ते के चीखने की आवाज सुनाई दी। बाहर जाकर देखा तो मक्खन गुज्जर कुत्ते को पैरों से बांधकर डंडे से पीट रहा था। कुछ ही मिनटों में कुत्ते की मौत हो गई और आरोपी मौके से फरार हो गया। नमन बजाज ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद धारा 325 भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) और 11 पीसीए एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि उन्हें हैरानी है कि केस दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने अभी तक आरोपी को हिरासत में नहीं लिया है और न ही न ही पोस्टमॉर्टम की तत्काल व्यवस्था की। घटना के बाद स्थानीय निवासियों और पशु प्रेमियों को दो रातों तक कुत्ते के शव को बर्फ डालकर सुरक्षित रखना पड़ा। आखिरकार, शव को वेटनरी पॉलिटेक्निक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया, वह भी एक ऑटो-रिक्शा में। पोस्टमॉर्टम से जुड़े सभी खर्च, जैसे फीस, दवाइयां, और अन्य सामान, स्थानीय निवासियों और एनजीओ कार्यकर्ताओं ने अपनी जेब से दिए, जबकि यह जिम्मेदारी प्रशासन और पुलिस की थी। उधर, घटना की जानकारी वॉयस ऑफ एनीमल्स की अध्यक्ष निधि अदलखा को उसी रात 8 बजे मिली। वह मौके पर पहुंचीं, जहां अमित कौशिक, रिक्की अरोड़ा, विशाल, नमन बजाज और रंजीत बजाज समेत कई लोग मौजूद थे। लोगों ने बताया कि आरोपी और उसका परिवार लंबे समय से इलाके में परेशानी का कारण बने हुए थे और पहले भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। निधि अदलखा ने कहा कि यह मामला केवल इस कुत्ते सुंदरू का नहीं है, बल्कि हर उस जानवर का है, जिसे न्याय मिलना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *