बेनूर| ग्राम पंचायत बेनूर के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने साप्ताहिक कार्यक्रम में स्कूल के सामने गाजर घास की सफाई तथा कोटवार पारा के सामाजिक भवन दुर्गा मंच के पास साफ-सफाई की। इस दौरान 60 स्वयंसेवकों, व्याख्याता रामसिंग कुमेटी, कार्यक्रम अधिकारी रणजीत सिंह, विद्यालय प्राचार्य दीनदयाल शोरी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में हेमलाल, रमेश, सूर्यवंशी, संजय व अन्य रहे।


