झामुमो ने पीएम की मणिपुर यात्रा पर तंज कसा, भाजपा बोली- लगता है कांग्रेस काल भूल चुका है झामुमो

पॉलिटिकल रिपोर्टर| रांची पीएम नरेंद्र मोदी की मणिपुर यात्रा पर झामुमो ने तंज कसा है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि वहां चुनाव होने हैं, इसलिए प्रधानमंत्री को अचानक मणिपुर की याद गई। उन्होंने कहा कि पिछले 29 महीने तक मणिपुर हिंसा की आग में जलता रहा। इस दौरान 960 मौतें हुईं। हजारों की संख्या में लोगों के घर जले। लेकिन, 44 देशों की यात्रा करने वाले पीएम मोदी को दिल्ली से इम्फाल तक की दूरी तय करने में 870 दिन कैसे लग गए? भट्टाचार्य रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। मणिपुर की जातीय हिंसा के लिए भाजपा जिम्मेवार सुप्रियो ने आरोप लगाया कि मणिपुर की जातीय हिंसा के लिए भाजपा की समाज को तोड़ने वाली राजनीति ही मुख्य वजह है। इनके कई विधायक और मंत्री मणिपुर को बांटने की बात करते हैं। वहीं, झारखंड भी आदिवासी बहुल प्रदेश है, पर यहां के मुख्यमंत्री सभी समुदाय को साथ लेकर राज्य का विकास कर रहे हैं। पॉलिटिकल रिपोर्टर| रांची प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राफिया नाज ने सवाल उठाया है कि आखिर झारखंड में आतंकवादियों की गिरफ्तारी पर झामुमो चुप क्यों हो जाता है? इनके नेता इस पर न कोई बयान जारी करते हैं और न ही स्पष्ट जवाब ही देते हैं। राष्ट्र की सुरक्षा के सवाल पर जनता को जवाब मिलना चाहिए। वहीं, मणिपुर पर झामुमो के आरोप को निंदनीय करार देते हुए राफिया ने रविवार को कहा कि ऐसा लगता है जैसे कांग्रेस काल की सच्चाई को झामुमो भूल चुका है। मणिपुर के विकास को इंडी अलायंस हजम नहीं कर रहा है, इसीलिए वे लोग उल जलूल बयान दे रहे हैं। मणिपुर के बुनियादी ढांचे की मजबूती के लिए काम राफिया ने कहा कि मणिपुर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई ऐतिहासिक काम हुए हैं। जिरीबाम–इम्फाल रेल परियोजना, इम्फाल–मोरह (एशियन हाईवे-1) राष्ट्रीय राजमार्ग का उन्नयन और इम्फाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का आधुनिकीकरण किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *