कवर्धा| महिला व बाल विकास विभाग द्वारा प्रतिवर्ष वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस सम्मान अंतर्गत चयनित महिला को दो लाख रुपए की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाएगी। पात्र महिलाएं निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र 26 सितंबर तक जिला कार्यालय, महिला बाल विकास विभाग, कवर्धा में प्रस्तुत कर सकती हैं।


