बालोद| शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नेवारीकला में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, भाजपा जिला मंत्री निशा योगी, पार्षद गिरीजेश गुप्ता ने पौधे लगाए। संकुल समन्वयक संदीप दुबे ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। छात्रा त्रिशा व प्रिया ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। गिरीजेश गुप्ता ने आह्वान किया कि प्रत्येक नागरिक एक पौधे अवश्य रोपें। निशा योगी ने मातृत्व और प्रकृति दोनों के प्रति इस अभियान को श्रद्धा का अमूल्य अवसर बताते हुए इसे जन-जन का संकल्प बनाने पर बल दिया। कमलेश सोनी ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम मात्र परंपरा नहीं, अपितु मातृत्व के सम्मान और राष्ट्र-निर्माण की संकल्पना का प्रतीक है। नंदकिशोर यादव ने आभार व्यक्त किया।


