जीएसटी में बदलाव से होने वाले लाभ की जानकारी जनता को देगी भाजपा

भास्कर न्यूज | बालोद केंद्र की मोदी सरकार ने जीएसटी को लेकर जो बड़ा बदलाव किया है इसे लेकर भाजपा अब पूरे प्रदेश में स्लैब सरलीकरण से होने वाले फायदा लोगों को बताएगा। इस अभियान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर महामंत्री अरुण सिंह को संयोजक बनाया गया है, वहीं छत्तीसगढ़ में इस अभियान को सफल बनाने प्रदेश संयोजक यशवंत जैन को बनाया गया है। अब हर जिले में जिला संयोजक बनाये गए हैं। इसके बाद कार्य को मूलरूप देकर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन कराया जाएगा। देशव्यापी अभियान समिति में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, जगदलपुर के महापौर संजय पांडे, रायपुर नगर निगम के पूर्व सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा को सदस्य बनाया गया है। यशवंत जैन ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में 4 सदस्यों की एक टीम अलग से बनाई जाएगी। जिसमें एक जिला संयोजक तथा 3 सदस्य बनाये जाएंगे। हर जिले में शक्ति केंद्र और मंडल तक यह आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा के कार्यकर्ता आम जनता तक जीएसटी के स्लैब में हुए परिवर्तन से होने वाले फायदों को बताएगी। कार्यक्रम में व्यापारियों, बुद्धजीवियों एवं आम लोगो की सहभागिता रहेगी। यशवंत के संयोजक बनाये जाने पर जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन साहू, जिला भाजपा महामंत्री राकेश छोटू यादव, सौरभ लुनिया, जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, तोमन साहू, ठाकुरराम चंद्रकार, भुवनेश्वरी ठाकुर, पवन सोनबरसा, कौशल साहू, टीनेश्वर बघेल, कांति सोनेश्वरी, हरीश कटझरे, सुरेंद्र देशमुख, प्रेम साहू ,सोमेश सोरी, निशा योगी, पूजा यादव, चन्द्रलता साहू आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *