लखीमपुर में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट:एसपी ने नेपाल के अधिकारियों से की बैठक, कुंभ में आने का न्यौता दिया

प्रयागराज महाकुंभ 2025 को देखते हुए लखीमपुर खीरी के भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। एसपी लखीमपुर खीरी गणेश प्रसाद द्वारा बॉर्डर का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। सोमवार को एसपी ने गौरीफंटा चेक पोस्ट पर स्थित कवच आउट पोस्ट परिसर में नेपाल के अधिकारियों, एसएसबी, कस्टम, वन विभाग, इमीग्रेशन और अन्य एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य महाकुंभ में आने वाले नेपाल के नागरिकों की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करना था। बैठक में तय किया गया कि बॉर्डर पर हेल्प डेस्क का संचालन किया जाएगा। साथ ही, भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए जंगल, नदी और पगडंडी मार्गों पर नियमित चेकिंग और फ्रिस्किंग की जाएगी। प्रमुख अधिकारी और एजेंसियां शामिल
बैठक में एसएसबी 39वीं बटालियन के कमांडेंट सुरेश शर्मा, नेपाल एपीएफ 34वीं बटालियन के कमांडेंट दलबहादुर पांडेय, उपजिलाधिकारी पलिया रत्नाकर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी पलिया यादवेन्द्र यादव, कस्टम अधीक्षक एसके तिवारी, वन क्षेत्राधिकारी विकास वर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। महाकुंभ में नेपाल से आमंत्रण
बैठक के दौरान एसपी ने नेपाल राष्ट्र के प्रशासनिक अधिकारियों और आम नागरिकों को महाकुंभ में आने का औपचारिक आमंत्रण भी दिया। सुरक्षा रणनीति
– बॉर्डर पर बने कवच पोस्ट पर विशेष निगरानी।
– खुली सीमा पर अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए गश्त और जांच बढ़ाई जाएगी।
– हेल्प डेस्क के माध्यम से नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं को सहायता प्रदान की जाएगी।
– नेपाल और भारतीय अधिकारियों के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *