प्रखंड परिसर में बिजली का खंभा से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

छतरपुर | छतरपुर प्रखंड परिसर में बिजली का खंभा कभी भी गिर सकता है जिससे बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है।प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों के कार्यालय के सामने वह बिजली का खंभा झुक कर 65 डिग्री के कोण में आ गया है उस खंभे से बिजली की सप्लाई बीडीओ,सीओ और कर्मियों के आवास तक की जाती है वहीं जिस जगह पर खंभा लगा हुआ है वहां पर रोजाना पीडीएस की दर्जनों ट्रक अनाज उतारने आते जाते रहता है जो बिजली के तार के संपर्क में आने की संभावना बनी हुई है। वहीं उस स्थान के पास होटल और प्रज्ञा केंद्र संचालित है जहां हर वक्त लोगों की भीड़ रहती है,बिजली की खंभा गिरने से कई लोगों की जान जा सकती है।उक्त खंभे में बिना कभर वाली तार लगी हुई है,अगर खंभा गिर गया तो बड़ा हादसा होने की संभावना है तो कई लोगों की जान जा सकती है।प्रखंड कार्यालय से महज सौ मीटर की दूरी पर बिजली विभाग का कार्यालय है इसके बावजूद इस खंभे पर किसी पदाधिकारी की नजर नहीं पड़ती है। बिजली विभाग के कनीय अभियंता गुलवंत कुमार ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं थी,जानकारी मिली है जिसे तत्काल खंभे को ठीक किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *